क्या खुद को कानून से ऊपर समझता है यह Mahindra Thar मालिक? रॉन्ग साइड ड्राइविंग का वीडियो वायरल, कार्रवाई की जोरदार मांग

एक Mahindra Thar मालिक ने हाईवे पर गलत साइड ड्राइविंग करते हुए वीडियो बनाया और दावा किया कि थार खरीदने का सबसे बड़ा फायदा यही है कि कोई रोक-टोक नहीं करता। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद नेटिजन्स ने इसे खतरनाक और असभ्य व्यवहार बताया है, साथ ही ट्रैफिक पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा? वीडियो में एक व्यक्ति अपनी Mahindra Thar को हाईवे पर उलटी दिशा में चला रहा है। सामने वाले लेन में जाम होने के कारण वह गलत साइड चुनता है और कैमरे की तरफ मुंह करके बोलता है, “Mahindra Thar लेन का सबसे बड़ा बेनिफिट यही है कि रॉन्ग साइड चलो, कोई दिक्कत नहीं, कोई कुछ नहीं कहता, न डिपर मारेगा और न कोई फालतू बोलेगा।” वह आगे कहता है कि थार में बैठते ही अंदर एक अलग ही अथॉरिटी फील होती है। वीडियो का टाइटल “Benefits of Thar” रखा गया है, जो और भी विवादास्पद बनाता है।

यह घटना दिल्ली-NCR क्षेत्र से जुड़ी मानी जा रही है, क्योंकि बैकग्राउंड में क्लस्टर बसें और हाईवे का ढांचा दिल्ली जैसा दिख रहा है। हालांकि, सटीक लोकेशन की पुष्टि नहीं हुई है।

नेटिजन्स का गुस्सा और “Thartards” टर्म सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करने वाले यूजर Rattan Dhillon ने इसे “Thartards mentality virus” करार दिया, यानी कोविड के बाद सड़कों पर फैला नया महामारी जैसा व्यवहार। यूजर्स ने लिखा-

“खरीदने से कॉमन सेंस डिलीट हो जाता है क्या?”

“यह एंटाइटलमेंट कल्चर अब जानलेवा हो रहा है।”

कई लोगों ने Anand Mahindra को टैग कर सुझाव दिया कि थार खरीदने वालों के लिए मेंटल फिटनेस सर्टिफिकेट जरूरी हो।

Scroll to Top